Ranchiझारखंड

रांची उपायुक्त ने रैयतों को एक माह के भीतर भुगतान का दिया आदेश

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें रांची जिला अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं—विशेषकर पथ निर्माण और भू-अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं—की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने अरगोड़ा-कटहल मोड़ चौड़ीकरण परियोजना की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एक माह के भीतर सभी रैयतों को मुआवजे का भुगतान पूर्ण किया जाए। साथ ही, उन्होंने बिजली पोल शिफ्टिंग के कार्य को शीघ्रता से पूरा करने का भी आदेश दिया। उपायुक्त भजन्त्री ने यह भी निर्देश दिया कि रांची शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में चल रही सभी परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के.के. राजहंस, पथ प्रमंडल रांची (शहरी) के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।  इन दोनों परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि रैयतों का भुगतान शीघ्र किया जाए, ताकि सड़क निर्माण कार्य में गति लाई जा सके।

भारतमाला परियोजना (NHAI)
उपायुक्त ने भारतमाला परियोजना (NHAI) के तहत शेष रैयतों का भुगतान एक सप्ताह के भीतर करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने ओरमांझी अंचल अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की बाधा को पुलिस बल की सहायता से दूर कर कार्य संपन्न कराएं। इसके अलावा, बेड़ो और ओरमांझी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि NHAI द्वारा अधिग्रहित भूमि का नामांतरण प्रक्रिया शीघ्रता से पूर्ण कराएं।

रेलवे लिंक प्रोजेक्ट्स
उपायुक्त ने LODHMA-PISKA लिंक लाइन (हटिया-रांची को बायपास करते हुए) तथा ILLOO-SILLI बायपास 5.9 किमी AV लेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि रांची जिले में किसी भी परियोजना में आ रही अड़चनों को तत्काल दूर किया जाए। जिन रैयतों को किसी कारणवश अब तक भुगतान नहीं हो सका है, उनका भुगतान शीघ्र करें, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जा सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

17 साल से ANO नहीं, छह माह से NCC यूनिट निलंबित

Khabar365newsपीपीके कॉलेज की 7/3 कंपनी पर बंद होने का खतरा, रक्षा राज्य...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...