Home झारखंड झारखंड हाईकोर्ट ने DGP अनुराग गुप्ता की पत्नी के सर्टिफिकेट की जांच की मांग वाली PIL की खारिज
झारखंडब्रेकिंग

झारखंड हाईकोर्ट ने DGP अनुराग गुप्ता की पत्नी के सर्टिफिकेट की जांच की मांग वाली PIL की खारिज

Share
Share

डीजीपी अनुराग गुप्ता की पत्नी के एजुकेशन सर्टिफिकेट को लेकर दर्ज मामले की CBI जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह फैसला हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव की बेंच ने सुनाया है। बता दें कि कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

कोर्ट में प्रार्थी के अधिवक्ता की ओर से बताया गया था कि उस समय गया के तत्कालीन एसपी अनुराग गुप्ता की पत्नी शिखा गुप्ता के एम.ए. (इतिहास) सर्टिफिकेट के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। झारखंड राज्य अलग हो जाने के बाद अनुराग गुप्ता का कैडर झारखंड हो गया। लेकिन उस मामले की जांच कभी हुई ही नहीं। ऐसे में इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग प्रार्थी द्वारा कोर्ट से की गई थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने सभी तथ्यों और दलीलों पर विचार करने के बाद याचिका को खारिज कर दिया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बारिश से रांची के कुम्हारों की परेशानी बढ़ी, त्योहारों की तैयारी प्रभावित

रांची: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी रांची के कुम्हारों की मुश्किलें...

ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...