झारखंडब्रेकिंग

घाटशिला के वाटर पार्क में बड़ा हादसा, 6 साल की बच्ची की डूबने से मौत

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गालूडीह स्थित बिरसा वाटर पार्क में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 6 वर्षीय सृष्टि कुमारी की डूबने से मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों में मस्ती करने पार्क पहुंची थी। 

वेव पूल में डूबी मासूम
चतरा जिले के रहने वाले मिथुन कुमार अपनी पत्नी सीमा देवी और 3 बच्चों के साथ अपने मामा के घर जमशेदपुर के मानगो आए थे। छुट्टी मनाने वे गालूडीह वाटर पार्क पहुंचे, जहां उनके 2 रिश्तेदार राजा सिंह और गौरव सिंह भी साथ थे। सभी लोग वेव पूल में मस्ती कर रहे थे। उसी दौरान छोटी बेटी सृष्टि गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक परिवार और अन्य लोग कुछ समझ पाते और बच्ची को बाहर निकालते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

रेस्क्यू की कोई व्यवस्था नहीं
घटना के बाद जब पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, तो जांच में पाया गया कि वाटर पार्क में रेस्क्यू के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। यही लापरवाही इस दर्दनाक हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। गौरतलब है कि इसी वाटर पार्क में साल 2022 में भी एक युवक की मौत हुई थी, जब वह स्लाइड से गिर पड़ा था। उस समय भी सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हुए थे। उस हादसे के बाद भी पार्क को सील किया गया था, लेकिन फिर से खुलने के बाद भी सुरक्षा इंतजाम नहीं सुधारे गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अप्पर बाजार में युवक की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Khabar365newsरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगेगा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि...