बिहारब्रेकिंग

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 3 दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर; तीनों की मौत 

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के नवादा  जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गयी। यह हादसा रात करीब 11 बजे कचना मोड़ के पास हुआ, जब तीनों दोस्त बाइक से विशनपुर गांव से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान राजू कुमार, अमित कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। 

मिली जानकारी के अनुसार राजू कुमार और अमित कुमार पकरीबरावां के शांति नगर के और विकास कुमार शेखपुरा के शुंभका गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि तेज मोड़ पर उनकी बाइक की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइख के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसे में राजू और अमित की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विकास को सदर अस्पताल नवादा भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। 

तीनों युवकों की पहचान रात करीब 12 बजे हो पायी, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी। खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। राजू, दशरथ मिस्त्री का बड़ा बेटा था। अमित अपनी मां का इकलौता सहारा था और विकास अपने भाइयों में सबसे बड़ा था और पूरे परिवार की उम्मीद था। पकरीबरावां थाने की प्रभारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अप्पर बाजार में युवक की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Khabar365newsरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगेगा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि...