झारखंडब्रेकिंग

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही उजागर करने पर BJP नेता हिरासत में, सदर थाना में हंगामा

Share
Share
Khabar365news

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही का मामला अब और भी गंभीर होता जा रहा है। इस मामले में अस्पताल की अनियमितताओं को उजागर करने वाले भाजपा नेता अर्जुन साव को बीती रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

हजारीबाग के सदर थाना में देर रात उस वक्त हलचल मच गई जब भाजपा नेता अर्जुन साव को पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा लाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें बिना किसी FIR और नोटिस के उनके घर से उठाकर थाने लाया गया। इस घटना के विरोध में हजारीबाग से भाजपा सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक थाना परिसर पहुंच गए।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि”यह पूरी तरह अन्याय है। एक समाजसेवी को, जिसने अस्पताल की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की, पुलिस ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के रात में घर से उठा लिया। यह संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है। राज्य सरकार आम जनता की आवाज को दबा रही है।” थाना प्रभारी से बातचीत के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला, तो भाजपा कार्यकर्ता थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, लेकिन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, ये सवाल अब जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अप्पर बाजार में युवक की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Khabar365newsरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगेगा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि...