PALAMUझारखंडब्रेकिंग

पलामू में 100 भेड़-बकरी चोरी, अलर्ट हुई पुलिस

Share
Share
Khabar365news

पलामू  : पलामू में 2 अलग-अलग स्थानों से 50 बकरी और 50 भेड़ की चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। इन घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू रेंज में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस को अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। 

पहली घटना में नावाबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले सुजीत पाल के घर से 50 बकरियां चोरी हो गईं। वे बकरी पालन का काम करते हैं और अपने घर के एक कमरे में सभी बकरियों को बंद करके सोए थे। बकरियों की देखरेख एक बुजुर्ग महिला कर रही थी। गुरुवार रात अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर सभी बकरियों को चुरा लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि अपराधी बकरियों को पहले रस्सी से बांधकर पैदल ले गए और फिर किसी गाड़ी से फरार हो गए। घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर चार बकरियां मरी हुई हालत में मिली हैं। नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने घटना की पुष्टि की है। 

दूसरी घटना रेहला थाना क्षेत्र के केतात गांव की है। पांडू थाना क्षेत्र के मुरमा निवासी एक व्यक्ति अपनी भेड़ें लेकर केतात आया था और एक खेत में उन्हें रखा गया था। रात में सुरक्षा घेरा टूट गया और सुबह जब भेड़ मालिक की नींद खुली तो 50 भेड़ गायब थीं। बताया जा रहा है कि इस जगह पहले भी भेड़ों की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने मामले की पुष्टि की है।

इन दोनों घटनाओं को लेकर पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर सतर्क रहने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी का मानना है कि दोनों घटनाओं के पीछे किसी पेशेवर गिरोह का हाथ हो सकता है। उन्होंने जल्द से जल्द जांच पूरी कर अपराधियों को पकड़ने का आदेश दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...