Home ब्रेकिंग रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

Share
Share

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने की। बैठक के दौरान राज्य भर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, अब तक की उपलब्धियों और उनके क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

ग्रामीण विकास मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि सरकारी योजनाओं को महज आंकड़ों और कागजी प्रक्रियाओं तक सीमित न रखा जाए। उन्होंने बल देते हुए कहा कि योजनाओं का मुख्य उद्देश्य प्रभावी जनसेवा होना चाहिए, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंच सके।

बैठक में राजमहल लोकसभा क्षेत्र झामुमो सांसद श्री विजय हांसदा जी, राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, दिशा समिति के गैर-सरकारी सदस्यगण तथा विभिन्न संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी व प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...