Home हजारीबाग गुमशुदा युवती को गिद्दी पुलिस ने धनबाद के कतरास से सकुशल किया बरामद, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
हजारीबाग

गुमशुदा युवती को गिद्दी पुलिस ने धनबाद के कतरास से सकुशल किया बरामद, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Share
Share

हजारीबाग। पुलिस की सक्रियता, तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण गिद्दी थाना पुलिस ने पेश किया है। एक बालिग युवती के गुम होने की सूचना मिलते ही गिद्दी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और तकनीकी शाखा की मदद से धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र से गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को गिद्दी थाना में एक बालिग युवती के लापता होने को लेकर परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने बिना देर किए सनहा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कराई। इसके बाद तकनीकी शाखा के सहयोग से पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई और लगातार प्रयास करते हुए धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र तक पहुंच बनाई, जहां से युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

बरामदगी के बाद युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। इस पूरी कार्रवाई में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की तत्परता, सूझबूझ और जिम्मेदार कार्यशैली सराहनीय रही।

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि पुलिस की संवेदनशीलता और समय पर की गई कार्रवाई किसी भी परिवार के लिए कितनी बड़ी राहत बन सकती है। गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

हजारीबाग

गैलेक्सी हाई स्कूल में बच्चों के लिए निःशुल्क दंत चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन

हजारीबाग। गैलेक्सी हाई स्कूल, पबरा रोड, हजारीबाग में गुरुवार को बच्चों के...

हजारीबाग

नौवीं झारखंड राज्य मिनी वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में हजारीबाग बालक वर्ग में उपविजेता

हजारीबाग। दुमका में आयोजित नौवीं झारखंड राज्य मिनी वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में...