झारखंडब्रेकिंग

दिलीप सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 125 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया.धनबाद के ह्रदयस्थल बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने एवं अन्य सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.इस अवसर पर दिलीप सिंह ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उलगुलान किया था. उलगुलान की ही ताकत थी कि अंग्रेज उनके आगे झुके और आदिवासियों की जमीन की रक्षा के लिए छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट लागू किया गया. वे आम लोगों के बीच इतने लोकप्रिय हुए कि उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया. वर्ष 2000 में झारखंड अलग राज्य बना, तो झारखंड स्थापना दिवस के लिए उनके जन्मदिवस 15 नवंबर को चुना गया. भारत सरकार उनकी याद में डाक टिकट भी जारी कर चुकी है. भगवान बिरसा क्व बताये मार्ग पर चलकर ही झारखण्ड का विकास संभव है.
निर्भय सिंह, जीलाखन सिंह, सुमित कुमार ,बिल्लू सिंह सरदार ,बसंत तिवारी ,पिंटू मोदी, राजा तिवारी शकील खान उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...