झारखंडब्रेकिंग

पंचायत सचिव ने किया आत्महत्या का प्रयास, जयराम महतो ने दीपिका पांडेय को लिखा पत्र, मंत्री ने लिया संज्ञान 

Share
Share
Khabar365news

डुमरी प्रखंड अंतर्गत बलथरिया पंचायत के सचिव सुखलाल महतो द्वारा प्रखंड परिसर में आत्महत्या का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पंचायत सचिव सुखलाल महतो ने आत्महत्या के प्रयास से पूर्व एक पत्र में डुमरी की बीडीओ सहित तीन अन्य अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने डुमरी के विधायक जयराम महतो के नाम एक पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना से त्रस्त होकर उन्होंने यह कदम उठाया। विधायक जयराम महतो ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय को पत्र लिखा और पूरे घटनाक्रम प्रकाश डाला। 

जयराम महतो ने एक ट्वीट कर कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी BDO डुमरी तथा 3 अन्य पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर पंचायत सचिव सुखलाल महतो द्वारा प्रखंड परिसर डुमरी  में आत्महत्या का प्रयास किया है, दीपिका पांडेय जी कृपया संज्ञान मे लेकर ऐसे BDO महोदया को जल्द निलंबित करने की कृपा करे” इसके साथ ही उन्होने लेटर भी पोस्ट किया है, जिसमें जयराम महतो ने लिखा है कि “मंत्री दीपिका पांडेय जी मुझे कहना है कि डुमरी प्रखंड अंतर्गत बलधरिया पंचायत सचिव सुखलाल महतो ने डुमरी प्रखंड परिसर में आत्महत्या का प्रयास किया है। आत्महत्या के प्रयास से पूर्व सुखलाल महतो ने मेरे नाम पर आवेदन पत्र लिखा है, जिसमें उन्होने इस कृत्य के लिए BDO डुमरी तथा 3 अन्य द्वारा मानसिक प्रताड़ना को कारण बताया है।”

जयराम ने आगे लिखा कि “माननीया, एक आम व्यक्ति के लिए विधि व बजट से परे थाना, अंचल व प्रखण्ड का विशेष महत्व होता है। गाँव व पंचायतों का विकास प्रखण्ड से होकर गुजरता है। ऐसे में एक बुजुर्ग कर्मचारी द्वारा व्यवस्था से थक-हार कर प्रखंड. परिसर में आत्महत्या का प्रयास लोकतंत्र व मानवीय मूल्यों पर घात करता है। पीड़ित द्वारा उठाया गया यह कद‌म प्रखण्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर इंगित करता है। अत: आपसे आग्रह है इस विषय पर विभागीच जाँच कराया जाए तथा दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।”

जयराम महतो की इस ट्वीट के बाद मंत्री दीपिका पांडेय ने संज्ञान लिया और कहा है कि “डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के सचिव श्री सुखलाल महतो द्वारा आत्महत्या का प्रयास अत्यंत गंभीर मामला है। गिरिडीह डीसी, श्री महतो के इलाज के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मामले की गहराई से जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाए।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...