JharkhandpatratupatratuRamgarh

आइसमा का 51 वां सीईसी अधिवेशन में कई विषयों पर चर्चा।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
आइस्मा का 51 वां सीईसी अधिवेशन 17 जून मंगलवार को रांची के एस डी सी हॉल में द पूर्व रेलवे जोन द्वारा आयोजित किया गया । लगभग 150 स्टेशन मास्टर साथियों ने इस सभा में शामिल हुए। संगठन गीत और दीप प्रज्ज्वलित कर सभा की शुरुआत हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री और समीर उरांव भाजपा युवा मोर्चा SC/ST अध्यक्ष जी को आइस्मा के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ,शाल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया और स्टेशन मास्टर संवर्ग के मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया। आइस्मा के सेक्रेटरी जेनरल शरदचंद्र पुरोहित ने सभा को सम्बोधित करते हुए स्टेशन मास्टर की समस्याओं और मांगों के प्रति रेलवे बोर्ड की सकारात्मक प्रतिक्रिया को व्यक्त किया और स्टेशन मास्टर साथियों को सुरक्षा,संरक्षा, सेवा और समर्पण की शपथ दिलाई। केंद्रीय सचिव श्री प्रमोद कुमार जी संगठन के लंबित मांगों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और रांची जोन के साथियों को इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।श्री रमेश महतो,टी वेणु, अविनाश कुमार,पी सुनील कुमार,उमेश कुमार और आइस्मा के दिग्गज जॉन विंसेंट एवं पी के दास जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन देकर सभा को समाप्त किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...