BiharBreakingCrimePatnaबिहारब्रेकिंग

मुखिया और पैक्स सदस्य की गोली मारकर हत्या

Share
Share
Khabar365news

बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने मुखिया और पैक्स सदस्य को गोलियों से भून दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के ओलीपुर रामचंद्रपुर गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में श्राद्धकर्म के बाद मंगलवार रात ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया था। भोज में शामिल होकर लौट रहे मुखिया चंदन कुमार सिंह और पैक्स सदस्य चंदन पर हनुमान गली के पास घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घायलों को आनन-फानन में लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि मुखिया को कई गोलियां लगी थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पैक्स सदस्य ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, 10 दिन पहले गांव के एक समाजसेवी का निधन हुआ था, जिसके बाद मंगलवार रात भोज का आयोजन था। उसी भोज से लौटते वक्त दोनों जनप्रतिनिधियों को टारगेट कर मारा गया। अब तक हत्या के पीछे का मकसद साफ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की और कहा कि अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...