jamshedpurझारखंडब्रेकिंग

आम तोड़ने के विवाद में 2 सगे भाइयों में मारपीट, छोटे भाई की मौत

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र स्थित पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना अंतर्गत बनकुंचिया गांव में आम तोड़ने को लेकर 2 सगे भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच हुई मारपीट में छोटे भाई की मौत हो गयी है। घटना के बाद मृतक तपन महतो की मां चेपी महतो के बयान पर कमलपुर थाने में बड़े बेटे कांग्रेस महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

मृतक की मां ने पुलिस को दिये अपने बयान बताया है कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी बीच दोनों के बीच बगीचे में मौजूद पेड़ में लगे आम तोड़ने को लेकर सोमवार को मारपीट हुई। बड़ा भाई कांग्रेस महतो कहने लगा कि तपन यहां का आम जमशेदपुर ले जाकर बेचना चाहता है। इसी बीच बड़े भाई ने पीछे से तपन के सिर पर लाठी से जोरदार हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची मां को भी उसने पीटा। वहीं कांग्रेस के वार से गंभीर रूप से घायल तपन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक तपन अपने दोनों बेटों के साथ जमशेदपुर में किराये के मकान में रहता था और वह एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाता था, उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार होने के कारण लापता है। मृतक के दोनों बेटे पिता की मौत के बाद अब अकेले हो गये हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

होली पर 4 मार्च को ओपीडी सेवाएं स्थगित

Khabar365newsहोली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में होली के दिन मौसम रहेगा साफ, लेकिन गर्मी दिखाएगी तेवर

Khabar365newsआज 02 मार्च है और होलिकी दहन भी। जगह-जगह चौक-चौराहों पर होलिका...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद स्टेशन पर होली से पहले घर पहुंचने की जद्दोजहद

Khabar365newsहोली के त्योहार पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ से धनबाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में पत्रकार की गई जान, इलाके में मातम

Khabar365newsझारखंड स्थित रामगढ़ जिले के गोला में कल रविवार की रात सड़क...