झारखंडब्रेकिंग

22 जून को आजसू मनाएगी बलिदान दिवस, झारखंड के आंदोलनकारी शहीदों को करेगी याद

Share
Share
Khabar365news

आजसू पार्टी 22 जून को बलिदान दिवस मनाने जा रही है। इस मौके पर मुख्य समारोह रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि यह दिन झारखंड आंदोलन के शहीदों को समर्पित रहेगा, जिन्होंने राज्य की पहचान और अधिकारों के लिए प्राणों की आहुति दी।

आजसू नेता देवशरण भगत ने कहा कि यह दिन सिर्फ अतीत को याद करने का नहीं, बल्कि आत्ममंथन और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। झारखंड के 24 जिलों और 260 प्रखंडों से कार्यकर्ता इस समारोह में शामिल होंगे और राज्य के नवनिर्माण का संकल्प लेंगे। 21 जून को विभिन्न जिलों में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसमें महिला, युवा, छात्र, अधिवक्ता, किसान और श्रमिक संगठनों के सदस्य भी शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NHM में 298 संविदा पदों की बहाली पर रोक, CMO ने दिए जांच के आदेश

Khabar365newsNHM यानि नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के तहत 298 संविदा पदों के...