Ranchiझारखंडब्रेकिंग

शराब घोटाले मामले में ACB ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को किया गिरफ्तार 

Share
Share
Khabar365news

छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को झारखंड ACB ने शराब घोटाले मामले मे गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार, उसे छतीसगढ़ के रायपुर से ACB ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल उसे ACB कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांसिट रिमांड में लेकर रांची लाने कि प्रक्रिया जारी है। बता दें कि ACB की कोर्ट ने सिद्धार्थ के खिलाफ 12 जून को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सिद्धार्थ सिंघानिया की उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल में मई 2022 में लागू उत्पादन नीति में सक्रियता थी।

इस नीति में छत्तीसगढ़ मॉडल का आधार था, और सिद्धार्थ सिंघानिया ने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस समय, उसने झारखंड की खुदरा शराब दुकानों में मैनपॉवर आपूर्ति का ठेका लिया था। बाद में कुछ विवादों के कारण, राज्य सरकार ने उसकी प्लेसमेंट एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया और उन्हें बाहर कर दिया था। जब झारखंड में शराब घोटाले का मामला सामने आया, तो एसीबी की टीम सिद्धार्थ सिंघानिया से पूछताछ के लिए समन भेज था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद, एसीबी ने कोर्ट से उसका गिरफ्तारी वारंट जारी कराया और फिर ACB छत्तीसगढ़ जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब हो कि ACB ने इस शराब घोटाले मामले में अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें विनय चौबे , गजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार दास, नीरज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह और अमित प्रकाश शामिल हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...