झारखंडबिहारब्रेकिंग

NEET पेपर लीक मामले में ED की झारखंड और बिहार में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से की जा रही कार्रवाई 

Share
Share
Khabar365news

NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में अब ED ने भी जांच का मोर्चा संभाल लिया है। आज यानी गुरुवार को ईडी बिहार और झारखंड के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से की जा रही है। ईडी ने यह कार्रवाई CBI द्वारा दर्ज FIR के आधार पर ECIR (Enforcement Case Information Report) तैयार करने के बाद की है।

बता दें कि 5 मई 2024 को हुई NEET-UG परीक्षा के बाद पेपर लीक की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद सबसे पहले पटना की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जांच शुरू की थी। बाद में यह मामला CBI को सौंप दिया गया। CBI ने इस केस में अब तक 8 लोगों को आरोपी बनाया है। जिनके नाम हैं – संजीव मुखिया, सिकंदर यादवेंदु, आयुष राज, रॉकी, अमित आनंद, नीतीश कुमार, बिट्टू और अखिलेश। ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक से कितनी अवैध कमाई हुई और पैसे का लेनदेन किस तरह से किया गया।

ईडी की टीमें अभी भी छापेमारी कर रही हैं। एजेंसी को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं। साथ ही रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान और पैसे की लेन-देन की पूरी कड़ी का भी खुलासा हो सकेगा। फिलहाल जांच जारी है और एजेंसी हर उस व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जो इस पूरे नेटवर्क में किसी न किसी रूप में शामिल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...