JharkhandRamgarh

10 वर्षों से जल संकट झेल रहे बंगाली टोला में बहा उम्मीद का पानी – भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस के प्रयास से समाधान

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला की जनता को आखिरकार 10 वर्षों से चली आ रही भीषण जल संकट की समस्या से राहत मिली। यह मुमकिन हो सका भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि(मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस जी के अथक प्रयासों और गंभीर पहल के कारण।

हाल ही में धनंजय कुमार पुटूस के द्वारा आयोजित जनता दरबार में बंगाली टोला के नागरिकों ने सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य कैलाश महतो के माध्यम से इस जल संकट की समस्या को पुटूस जी कौन अवगत कराया था।
इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए श्री पुटूस ने इसे अपनी प्राथमिकता में रखा और हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल जी के मार्गदर्शन में छावनी परिषद से त्वरित समन्वय कर कार्यवाही आरंभ करवाई।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा: आज यह बताते हुए संतोष और गर्व का विषय है कि बंगाली टोला में पानी की समस्या के समाधान हो गया है। कुछ कमी बची हुई है उसे भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा। वर्षों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही जनता के चेहरों पर अब मुस्कान है।

स्थानीय नागरिकों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए श्री धनंजय कुमार पुटूस का माल्यार्पण एवं धन्यवाद ज्ञापन कर स्वागत किया। यह विकास सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि एक दशक की पीड़ा का अंत है, जो दर्शाता है कि जब नेतृत्व संवेदनशील और सक्रिय हो, तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती।

श्री पुटूस ने आगे कहा:

“जनता की आवाज़ ही मेरी प्राथमिकता है। समस्याएं चाहे कितनी भी पुरानी क्यों न हों, समाधान अब दूर नहीं है। यह मेरा संकल्प है।”

इस स्वागत समारोह में बंगाली टोला के नागरिकों के साथ भरी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...