झारखंडब्रेकिंग

पलामू में युवक लड़की का नाम लिख 6 महीने से उठा रहा था मंईयां योजना का लाभ

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिले के पांकी प्रखंड में मइयां सम्मान योजना के तहत एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, PDS के डीलर केदार प्रसाद गुप्ता का बेटा सौरभ कुमार पिछले 6 महीने से इस योजना का लाभ “सौरभकुमारी” के नाम से उठा रहा है।

लाभुक सूची में सौरभ कुमारी के पिता का नाम केदार साव लिखा है, जबकि जो बैंक खाता (पंजाब नेशनल बैंक – खाता संख्या 2651001500008488) योजना के पैसे के लिए दिया गया है, वह सौरभ कुमार के नाम से है। बैंक खाते में सौरभ के पिता का नाम केदार प्रसाद गुप्ता दर्ज है। बैंक मैनेजर ने बताया कि इस खाते में लगातार योजना की राशि आ रही है।

जब इस मामले में सौरभ कुमार और उसके पिता से बात करने की कोशिश की गई, तो उनके मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन कॉल काट दी गई। इस पूरे मामले की जानकारी जब सामाजिक सुरक्षा निदेशक विक्रम आनंद को दी गई, तो उन्होंने इसे गंभीर मामला मानते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति से पैसे की वसूली की जाएगी और जांच के बाद एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस फर्जीवाड़े में जो भी अधिकारी या कर्मचारी शामिल पाए जाएंगे, उन पर भी कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि पलामू में मइयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस योजना में गड़बड़ियों के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर प्रशासन ने कार्रवाई की थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...