BreakingUttar Pradesh

3 आंखें, 2 मुंह के साथ जन्मा बछड़ा, लोग बोले- देवी का अवतार, पूजा शुरू

Share
Share
Khabar365news

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के टिकरी गांव में एक बेहद अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां बीते बुधवार रात एक गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया जिसके 2 मुंह और 3 आंखें हैं. जैसे ही यह खबर गांव और आसपास के इलाकों में फैली तो गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंचने लगे. मिली जानकारी के मुताबिक गांव के मुस्लिम समुदाय के किसान जाहिद की गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया है. बछड़े की बनावट देखकर लोग हैरान हैं|

कई ग्रामीण इसे देवी का रूप मानकर इसकी पूजा कर रहे हैं, कोई इसके पैर छू रहा है तो कोई प्रसाद चढ़ा रहा है. लोग इसे कुदरत का चमत्कार और आस्था का प्रतीक मान रहे हैं. वहीं पशु चिकित्सकों का कहना है कि जेनेटिक बीमारी (म्यूटेशन) के कारण ऐसा हुआ है. पशु चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने बताया कि कई बार गर्भावस्था के दौरान ऐसे बदलाव आते हैं जिससे शारीरिक संरचना असामान्य हो जाती है| उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे जीवों का लंबे समय तक जीवित रहना मुश्किल होता है, हालांकि बछड़ा अभी जिंदा है. बछड़े के मालिक जाहिद ने बताया कि उन्होंने 7 साल पहले राजकुमार शर्मा नाम के व्यक्ति से यह गाय खरीदी थी। तब से वे इस गाय की देखभाल कर रहे हैं और गाय हमेशा अच्छा दूध देती आई है। अब इसने एक बछड़े को जन्म दिया है जो सभी के लिए आश्चर्य का विषय बन गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

होली पर 4 मार्च को ओपीडी सेवाएं स्थगित

Khabar365newsहोली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में होली के दिन मौसम रहेगा साफ, लेकिन गर्मी दिखाएगी तेवर

Khabar365newsआज 02 मार्च है और होलिकी दहन भी। जगह-जगह चौक-चौराहों पर होलिका...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद स्टेशन पर होली से पहले घर पहुंचने की जद्दोजहद

Khabar365newsहोली के त्योहार पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ से धनबाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में पत्रकार की गई जान, इलाके में मातम

Khabar365newsझारखंड स्थित रामगढ़ जिले के गोला में कल रविवार की रात सड़क...