PALAMUझारखंडब्रेकिंग

पलामू में तालाब में डूबने से 2 मासूम भाइयों की मौत

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिले के रेड़मा रांची रोड इलाके में रविवार सुबह उस समय मातम छा गया, जब गांव के पास स्थित एक तालाब से 2 बच्चों के शव बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे आपस में मौसेरे भाई थे और शनिवार दोपहर से ही लापता थे।परिजनों के मुताबिक, शनिवार की दोपहर दोनों बच्चे अचानक घर से गायब हो गए। देर रात तक जब वे नहीं लौटे तो घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। फिर रातभर गांववालों और पुलिस ने मिलकर बच्चों की तलाश की।

तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े मिलने के बाद अंदेशा गहराया। रविवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से जब तालाब की तलाश की गई, तो दोनों के शव वहां से बरामद हुए। परिजन ने बताया कि उनमें से एक बच्चा हर दिन की तरह अपनी मौसी के घर दूध पहुंचाने गया था। लेकिन उस दिन लौटकर नहीं आया। इसी दौरान दोनों बच्चे तालाब की तरफ चले गए और शायद नहाने के दौरान हादसा हो गया।

थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि दोनों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानन प्रसाद के आवास के पास चली गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू एंकर पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...