देशब्रेकिंग

दोपहिया वाहन को नहीं देना होगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी खबरों को बताया भ्रामक

Share
Share
Khabar365news

आज सुबह से मीडिया में यह खबर चल रही है कि अब दोपहिया वाहनों से भी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स वसूला जाएगा। लेकिन सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है और ना ही फिलहाल इस तरह का कोई निर्णय प्रस्तावित है। उन्होंने कह दिया है कि दो पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। दरअसल जो खबरें चल रही थीं उसमें कहा जा रहा था कि 15 जुलाई 2025 से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी अब टोल टैक्स चुकाना होगा। इतना ही नहीं नए नियमों के मुताबिक अब दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स भुगतान के लिए FASTag का प्रयोग करना होगा। वहीं किसी वाहन चालक के द्वारा इस नियम का उल्लंघन किया जाता है तो उसे 2000 तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। लेकिन केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर यह जानकारी दे दी है कि दोपहिया वाहन पर किसी तरह का कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

होली पर 4 मार्च को ओपीडी सेवाएं स्थगित

Khabar365newsहोली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में होली के दिन मौसम रहेगा साफ, लेकिन गर्मी दिखाएगी तेवर

Khabar365newsआज 02 मार्च है और होलिकी दहन भी। जगह-जगह चौक-चौराहों पर होलिका...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद स्टेशन पर होली से पहले घर पहुंचने की जद्दोजहद

Khabar365newsहोली के त्योहार पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ से धनबाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में पत्रकार की गई जान, इलाके में मातम

Khabar365newsझारखंड स्थित रामगढ़ जिले के गोला में कल रविवार की रात सड़क...