झारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

5 हजार रुपये घूस लेते क्लर्क वरुण कुमार रंगेहाथ गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा : लोहरदगा में भ्रष्टाचार के एक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची की टीम ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, लोहरदगा में पदस्थापित लेखा लिपिक वरुण कुमार को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल सफेजुल अंसारी जो कि जुरीया लोहरदगा के निवासी हैं, उन्होंने ACB रांची को एक लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने लोहरदगा प्रखंड के अरकोसा नवाटोली में एक आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की मरम्मत और वॉल पेंटिंग का काम किया था। सफेजुल इस कार्य के ठेकेदार हैं। काम पूरा करने के बाद उन्हें पहले 58,721 रुपये का भुगतान किया गया। लेकिन काम की कुल राशि 3,62,321.93 रुपये है, जिसमें से बाकी बकाया राशि के भुगतान के लिए उन्होंने जब कहा, तो लेखा लिपिक वरुण कुमार ने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। सफेजुल अंसारी रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ACB से शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए गए। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने 26 जून 2025 को वरुण कुमार को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आम आदमी बनकर सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsरांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को राजधानी रांची की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

इंटरनेट पर अब संथाली, नागपुरी और बांग्ला में मिलेगी जानकारी

Khabar365newsबीआईटी मेसरा के डिजिटल इनोवेटिव लैब में पिछले वर्ष से स्थानीय भाषाओं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खाली कराया जाएगा यमुना बाजार घाट

Khabar365newsजून माह में कभी भी कश्मीरी गेट स्थित यमुना बाजार घाट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहिमाचल

हादसा या लापरवाही तीखे मोड़ पर दिखे टायरों के निशान

Khabar365newsचंबा से पांगी को जोड़ने वाले सच्चे जोत मार्ग पर शनिवार (30...