झारखंडब्रेकिंगरांची

बोकारो के भोजूडीह में अवैध खनन जोरों पर, कोयला पहुंच रहा बंगाल

Share
Share
Khabar365news

रांची : बोकारो जिला के भोजूडीह इलाके से अवैध कोयला का कारोबार शुरु हो गया है. अवैध कोयला को पश्चिम बंगाल की फैक्टरी में पहुंचाया जाता है. इस अवैध कारोबार को रोकने की जिम्मेदारी जिन अफसरों पर हैं, वह कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बोकारो के भोजूडीह इलाके से अवैध कोयला कारोबार एक माह पहले तक चल रहा था. अफसरों के तबादलों की वजह से अवैध कारोबार पर रोक लग गया था. लेकिन सब सेट करने के बाद एक बार फिर से यह कारोबार शुरु हो गया है.

सूत्रों ने बताया कि हर दिन 4-5 ट्रक कोयला पश्चिम बंगाल की फैक्टरी में पहुंचाया जा रहा है. जिनकी वजह से अवैध कारोबार रुक सकता है, उन्हें प्रति ट्रक के हिसाब से रकम तय कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक भोजूडीह क्षेत्र के जिस इलाके से कोयला का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, वह धनबाद के सीमा पर पड़ता है. वहां से अवैध उत्खनन करके जंगल में कोयला को जमा किया जाता है, फिर ट्रक पर लोड करके पश्चिम बंगाल की फैक्टरी तक पहुंचा दिया जाता है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...