बिहारब्रेकिंग

पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने NDA का साथ छोड़ा, तेजस्वी की उपस्थिति में RJD की ली सदस्यता

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल तेज हो चुकी है। और इस हलचल के बीच बिहार  की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने NDA का दामन छोड़कर RJD का दामन थाम लिया है। जिससे NDA को चुनाव से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है। वैसे NDA को विधानसभा चुनाव से पहले ही लगातार झटके मिलते जा रहे हैं। रेणु कुशवाहा ने RJD प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव की उपस्थिति में RJD की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि NDA को इससे पूर्व भी एक बड़ा झटका मिल चुका है। दरअसल कुछ दिनों पूर्व ही JDU के एक पुराने और समर्पित नेता नवीश कुमार नवेंदु ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि रेणु कुशवाहा का राजनीतिक जीवन कई पार्टियों से होकर गुजरा है। उन्होंने सबसे पहले अपना राजनीतिक जीवन JDU के साथ शुरू किया था। उसके बाद BJP और उसके बाद LJP में थी और अब उन्होंने LJP का भी दामन छोड़कर RJD की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि RJD, महिला और OBC के साथ मिलकर एक बड़ा राजनीतिक समीकरण बना सकती है। जिससे आने वाले चुनाव में RJD को एक बड़ा फायदा हो सकता है। रेणु कुशवाहा को उनके अनुभव को देखते हुए आने वाले चुनाव में RJD उन्हे एक बड़ी भूमिका दे सकता है। और यदि ऐसा होता है तो बिहार की पूरी राजनीतिक खेल ही पलट सकती है।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने उत्तर प्रदेश में OBC कथावाचक की घटना को लेकर दुख जताया और NDA व RSS पर भी हमला किया है और कहा है कि “यह बीजेपी-आरएसएस का असली चरित्र है। वे दलित और पिछड़ों को कभी सम्मान नहीं दे सकते। समाज को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ हमें एकजुट होना होगा।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...