बिहारब्रेकिंग

चेहरे पर तेजाब डाला, आंखें और पैर के नाखून भी निकाल नदी में फेंका शव

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर शव को गंडक नदी में फेंक दिया है। घटना अहियापुर ज़ीरो माइल की हैं जहां युवक के लापता होने के बाद उसका शव मोतीपुर के कोदरिया बूढ़ी गंडक नदी से बुधवार को बरामद हुआ है। शव की हालत इस तरह कर दी गई थी कि शव को पहचान पाना भी मुश्किल लग रहा था। दरअसल अपराधियों ने शव के चेहरे को छुपाने के लिए युवक के चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। वहीं हाथ पैर बांधकर उसके आँखों को और पैर के नाखूनों को भी निकाल दिया था। युवक की पहचान बड़ी मुश्किल से की जा सकी है जहां उसका नाम अभिषेक कुमार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर प्रखंड स्थित रानीपट्टी गांव का रहने वाला था। और मुजफ्फरपुर के अहियापुर में पढ़ाई के लिए किराये के कमरे पर रहता था। उनके पिता विनोद कुमार के बताए अनुसार अभिषेक गांव का ही एक युवक नीतीश कुमार के साथ रहता था। और 23 जून की रात 9:30 बजे उसकी अपने पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी। अगली सुबह से जब उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा तो उन्होंने नीतीश से संपर्क किया। जहां उसने बताया कि आयुष नाम का युवक अभिषेक को पार्टी में ले गया था, जिसके बाद वह नहीं लौटा है।

परिजन यह आरोप लगा रहे हैं कि अभिषेक की हत्या दरअसल पैसे को लेकर हुई होगी। क्योंकि कुछ महीनों पूर्व आयुष नाम के एक युवक ने अभिषेक से 5 लाख रुपये उधार लिए थे, और जब अभिषेक पैसे वापस करने को लेकर दबाव बनाने लगा तो उसने अभिषेक की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी व उसके परिवार की गिरफ़्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...