गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज़ रफ्तार ट्रेलर पुल की रेलिंग तोड़ते नदी में गिरा, चालक को बचाया गया

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह डुमरी मुख्य पथ पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बराकर नदी में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा समाया। घटना की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।

घटना के समय पुल पर काफी हलचल मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर का चालक पानी के तेज बहाव में डूबने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और चालक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल नदी में गिरे ट्रेलर को बाहर निकालने की कवायद जारी है। हादसे की वजह से इस मार्ग पर यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि टेलर की तेज़ रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खो बैठना दुर्घटना का कारण हो सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आंधी-बारिश में डर के साये में जी रहा परिवार, पक्के घर की मांग

Khabar365newsतेज आंधी और बारिश का मौसम आते ही शोभा और छोटी की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, ₹5 लाख का सामान राख

Khabar365newsनवादा। बिहार के नवादा जिले में शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 माह की मासूम की संदिग्ध मौत, मां ने पिता-दादी पर लगाए गंभीर आरोप

Khabar365newsसीवान। बिहार के सीवान जिले में पांच माह की एक मासूम बच्ची...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,042 नए शिक्षक, CM देंगे नियुक्ति पत्र

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने की...