बिहारब्रेकिंग

वाहन चेकिंग के दौरान हाइवा ने मारी DTO की गाड़ी को टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के दरभंगा जिले में आज सुबह वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर मब्बी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक अज्ञात वाहन ने जिला परिवहन पदाधिकारी की बोलेरो को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ीं अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में DTO कार्यालय के एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक अजय कुमार और एक अन्य कर्मी रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मुन्ना कुमार कर रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वह घटना की जांच कर रही है। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन की भी तलाश की जा रही है। यह घटना वाहन चेकिंग के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल और रात के समय सड़क सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के खोरी गांव का निवासी था। दरभंगा डीटीओ की गाड़ी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग में लगी हुई थी और उस चेकिंग के दौरान वह भी उपस्थित था। जहां एक हाइवा ने जोरदार टक्कर मार वहाँ से भाग गया। घटना की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...