PALAMUझारखंडब्रेकिंग

मजदूरों से भरा पिकअप डिवाइडर से टकराया, 3 की मौत; 29 घायल

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल में नेशनल हाईवे 98 पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर धान की रोपनी के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के रंका और रमकंडा इलाके से मजदूरों का एक जत्था पिकअप वाहन से सासाराम के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान कउवल के पास नेशनल हाईवे 98 पर पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पलट गई और मजदूर उसमें फंस गए।

हादसे में राजू भुइयां (सिगसिगा कला, गढ़वा), गुड्डू राम (कंचनपुर, रंका), और पूरण भुइयां (सिगसिगा, रंका) की मौत हो गई। 2 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान एमएमसीएच में हुई। पिकअप में कुल 30 लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर किया गया।

अस्पताल में बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में घायलों का इलाज करना पड़ा। घायल मजदूरों ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक शराब के नशे में था। इसी कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और 29 लोग घायल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...