BreakingCrimeGUMLAJharkhand

गुमला ब्रेकिंग: पुरानी रंजिश में 3 अपराधियों ने मिलकर व्यवसाई विनोद अग्रवाल को उतारा था मौत के घाट, सभी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गुमला शहर के सिसई रोड निवासी व्यवसाई विनोद अग्रवाल की रविवार को दिन दहाड़े हुई निर्मल हत्या मामले का पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है। पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने शराब के नशे में पूरी वारदात को अंजाम दिया। एसपी हारीश बिन जमां ने बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व मृतक के घर अपराधियों पर चोरी का आरोप लगा था। पिछले वर्ष दिसंबर माह में भी मृतक विनोद के साथ इनकी लड़ाई हुई थी। तब से विनोद अग्रवाल इनके निशाने पर थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोयोला नगर सिसई रोड निवासी मुख्य अपराधी अंचल ब्यूम तिर्की और उसके दो सहयोगी डुमरटोली निवासी जुलिमन मिंज और समीर टोप्पो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण तीनों ने मिलकर जान से मारने का प्लान बनाया था और 6 जुलाई को पूरे वारदात को अंजाम देने से पहले सभी ने एक साथ बैठकर शराब और गांजा का सेवन किया। इसके बाद सभी 3 अपराधी विनोद अग्रवाल के घर के समीप पहुंचे। इस दौरान दो लोग रेकी करने लगे। जैसे ही विनोद अग्रवाल एक दुकान से सामान खरीदकर वापस आने लगे, तभी एक अपराधी के द्वारा दौड़कर उनके सर पर लोहे के रॉड से कई बार वार किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीन अभियुक्तों में अंचल और जुलिमन मिंज का अपराधिक इतिहास रहा है। यह दोनों आर्म्स एक्ट, छेड़खानी सहित अन्य मामले में जेल जा चुके हैं। वही, पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, चाकू, ग्लव्स, तलवार के अलावा एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...