झारखंडब्रेकिंग

झारखंड पुलिस के सिपाही तेज नारायण बने बहरीन कबड्डी टीम के कोच एशियन गेम्स में निभाएंगे अहम भूमिका

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत तेज नारायण को बहरीन की यूथ कबड्डी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। वे 22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन में होने वाले तीसरे यूथ एशियन गेम्स के दौरान बहरीन की बालक टीम को प्रशिक्षित करेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि इस बार यूथ एशियन गेम्स में पहली बार कबड्डी को शामिल किया गया है। 

बोकारो के रहने वाले तेज नारायण 14 जुलाई को बहरीन रवाना होंगे और नवंबर के पहले सप्ताह में लौटेंगे। उनकी नियुक्ति बहरीन ओलंपिक एसोसिएशन के माध्यम से बहरीन सरकार ने की है। तेज नारायण लंबे समय से कबड्डी से जुड़े हुए हैं। वे खिलाड़, कोच और तकनीकी आधिकारी के रूप में झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वर्तमान में वे गोड्डा जिले में तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि पर झारखंड कबड्डी संघ और भारतीय कबड्डी संघ ने उन्हें बधाई दी है। 

तेज नारायण ने कहा, “मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मुझे बहरीन की टीम को कोचिंग देने का अवसर मिला। मैं पूरी मेहनत और लगन से काम करूंगा। मैं भारतीय कबड्डी संघ के निदेशक तेजस्वी सिंह गहलोत सर और अध्यक्ष विनोद तिवारी सर का विशेष धन्यवाद करता हूं। उनके आशीर्वाद के बिना यह मुमकिन नहीं था।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...