झारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के चैनगड़ा गांव में बुधवार रात भारी बारिश के कारण दीवार गिरने की दर्दनाक घटना में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान सोसई निवासी माना मुंडा के पुत्र युवराज मुंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व माना मुंडा की पत्नी मिनी देवी अपने बेटे युवराज को लेकर मायके चैनगड़ा आई हुई थीं। बुधवार की रात मां-बेटा कमरे में सो रहे थे, तभी बारिश के दौरान ईंट की पुरानी दीवार अचानक गिर गई। मलबे में दबकर युवराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिनी देवी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर सोसई से परिजन तुरंत चैनगड़ा पहुंचे और मां-बेटे को लेकर वापस सोसई लौटे। वहां युवराज का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...