हजारीबाग

पेंशन पुनर्बहाली दिवस पर गूंजा OPS का संदेश, कर्मचारियों ने लिया अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट /आरिफ खन

हजारीबाग: JHAROTEF प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रंजीत वर्मा के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को “पेंशन पुनर्बहाली दिवस” (OPS Restoration Day) उत्साहपूर्वक मनाया। जिले के विभिन्न विभागों के कार्यालयों एवं विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को अपने लंबे और एकजुट संघर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने 1 सितंबर 2022 को झारखंड में OPS बहाली की ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हुए खुशी का इजहार किया और केक काटकर पेंशन पुनर्बहाली दिवस मनाया। इस अवसर पर राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रति कर्मचारियों के हित में संवेदनशील पहल के लिए आभार भी व्यक्त किया गया।
“OPS की उपलब्धि अंत नहीं, नई शुरुआत है”
जिला कमेटी ने कहा कि OPS की बहाली कर्मचारियों की एकजुटता, त्याग और संघर्ष का परिणाम है। अब शिक्षक संवर्ग को MACP, राज्यकर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता, सभी कर्मचारियों को परिवहन भत्ता तथा सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
कर्मचारियों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों एवं अधिकारों के लिए पूरी एकजुटता के साथ आवाज बुलंद की जाएगी।
जिला कमेटी ने कहा—
“OPS की उपलब्धि अंत नहीं, बल्कि कर्मचारियों के अन्य लंबित अधिकारों की प्राप्ति के संघर्ष की नई शुरुआत है। एकजुटता हमारी शक्ति और संघर्ष हमारी पहचान है।”
कार्यक्रम के अंत में JHAROTEF जिला कमेटी ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पेंशन पुनर्बहाली दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारी हितों के लिए संगठित एवं एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कल्लू चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 125 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहेलमेट से लेकर ट्रिपल लोडिंग और नो-पार्किंग तक—यातायात नियमों को लेकर चला...

हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Khabar365news पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से...