
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू डीजल कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ आज विधि-विधान के साथ किया गया।पंडाल का उद्घाटन पूजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह (बरिया मंडल यांत्रिक अभियंता) के द्वारा दिन शनिवार 16. 10. 26 को मंत्रोच्चारण के बीच विधिपूर्वक किया गया।
आज सुबह ठीक 9:00 बजे पुजारी उमाकांत मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोला गया। जैसे ही मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन हुए, पूरा पंडाल जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां के प्रथम दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति और एकता का प्रतीक है। हम सभी कॉलोनीवासियों के सुख-समृद्धि और शांति के लिए मां से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने पूजा को सफल बनाने के लिए सभी कॉलोनीवासियों और कमेटी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण एवं डीजल कॉलोनी के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
Leave a comment