हजारीबाग

एसपी अमन कुमार से मिले सांसद मीडिया प्रतिनिधि, सौंपा पत्र, त्योहार के दौरान महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की रखी मांग

Share
Share
Khabar365news

दशहरा में डांडिया-गरबा नाइट के दरम्यान शहर में सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम : रंजन चौधरी

दशहरा-2026 के दौरान डांडिया और गरबा आयोजनों में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने एसपी अमन कुमार को एक पत्र सौंपकर महिला सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर सख्ती की विशेष मांग की। दुर्गा पूजा पंडालों और ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर भी विशेष सुरक्षा प्रबंधन पर उनसे चर्चा की ।

पत्र में प्रमुख आयोजन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, शहर के चौक-चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त कराकर सीसीटीवी से क्षेत्र की विशेष निगरानी, छेड़छाड़ व नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई तथा पार्किंग एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था पर जोर दिया गया है।

सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि डांडिया और गरबा जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में महिलाओं, बच्चों और परिवारों की बड़ी भागीदारी होती है और ऐसे में पुलिस-प्रशासन और आयोजकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है, ताकि सभी कार्यक्रम सुरक्षित, शांतिपूर्ण और मर्यादित माहौल में संपन्न हो सकें। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को आश्वत किया कि जल्द ही वे दुर्गा पूजा पंडालों का भी निरीक्षण कर जायजा लेंगे और ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही डांडिया नाइट के दौरान शहर में पुलिस की गश्त बढ़ाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं होगी ।

सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया कि आस्था, श्रद्धा और भक्ति की शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के पूजनोत्सव पर बीते कुछ वर्षों से हजारीबाग में भी गरबा- डांडिया का क्रेज बढ़ा है। ऐसे में इन सांस्कृतिक आयोजनों की पवित्रता, मर्यादा और संस्कारों की अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व बनता है। उन्होंने आयोजकों, आयोजन की अनुमति प्रदान करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों तथा इसमें सहभागी होने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं से भी अपील किया कि हम सभी को मिलकर विशेष रूप से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गरबा-डांडिया की आड़ में किसी भी प्रकार की फूहड़ता, अभद्रता अथवा अशोभनीय कृत्य को स्थान न मिले। मां भगवती की आराधना का यह पावन पर्व किसी भी कुत्सित कृत्य से कलंकित न हो इसका विशेष ध्यान हम सभी को मिलकर रखने की जरूरत है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

मुंबई में गूंजी झारखंड के छात्रों की आवाज, किशोरी राणा के प्रयासों ने प्रवासी झारखंडियों में जगाई नई उम्मीद

Khabar365newsमुंबई में देवेंद्र महतो का आत्मीय स्वागत, विद्यार्थियों के अधिकारों से लेकर...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न...

हजारीबाग

नगवां टोल प्लाजा पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चला कार्रवाई का डंडा, 75 हजार का चालान

Khabar365newsहजारीबाग। शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत...