झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई नेशनल हाईवे पर अवैध शराब से लदा कंटेनर किया जब्त

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग में उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरही के तिलैया नेशनल हाईवे पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने अवैध शराब से लदा एक कंटेनर जब्त कर लिया। इस कंटेनर में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रांची से पटना भेजने की साजिश थी, लेकिन विभाग की सतर्कता से बीच रास्ते में ही कंटेनर को दबोच लिया गया। 

कंटेनर पर “S S Transport” और “डाक पार्सल” लिखा हुआ था, जिससे शराब तस्करों ने इसे आम पार्सल गाड़ी की तरह पेश करने की कोशिश की थी। हालांकि उत्पाद विभाग की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर इस गाड़ी को पकड़ा और चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व उत्पाद आयुक्त शिव प्रसाद साहू ने किया। छापेमारी की यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रही है। विभाग अब कंटेनर को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गया है। फिलहाल, उत्पाद विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि शराब रांची में कहां से लोड की गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रेमिका ने पुलिस के सामने प्रेमी को जड़ा थप्पड़, युवक बेहोश होकर गिरा

Khabar365newsप्रेम प्रसंग से जुड़े एक विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून सक्रिय रहने के कारण मौसम विभाग ने राज्य के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

जुए को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप,

Khabar365newsरांची। जुए के विवाद को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक...