BreakingJharkhand

सावन में इस जगह बनाई जाती है केले की जलेबी, कांवरिये सालभर करते हैं इंतज़ार

Share
Share
Khabar365news

सावन का पावन महीना चल रहा है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरते हैं और बाबाधाम देवघर की ओर पैदल कांवर यात्रा पर निकलते हैं। यह यात्रा लगभग 110 किलोमीटर लंबी होती है, जिसे भक्तगण पूरे श्रद्धा और संयम के साथ तय करते हैं। इनमें अधिकतर श्रद्धालु उपवास में रहते हैं। उपवास के दौरान खान-पान में सीमित विकल्पों के कारण कई बार उन्हें फलाहार के लिए खास इंतज़ाम करने पड़ते हैं। ऐसे में एक अनोखी और ऊर्जा से भरपूर व्यंजन कांवरियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है वो है केले की फलाहारी जलेबी।

आपने अब तक मैदा या उड़द की दाल से बनी जलेबी जरूर खाई होगी, जो उपवास में वर्जित मानी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी फलाहारी जलेबी खाई है जो पके केले, उबले आलू, आरारोट, गाढ़े दूध, दही और सूखे मेवों से बनाई जाती है?आइयेअ आपको बताते है इस खास जलेबी के बारे में, जो कांवरियों के लिए स्वाद और ऊर्जा का अद्भुत संगम है।

बांका जिले के कच्ची पथ पर, “जलेबिया मोड़” नामक स्थान पर यह खास जलेबी 20 रुपये प्रति पीस में मिलती है। इसे खाने वालों का कहना है कि एक बार जो इसका स्वाद चखता है, वह हर साल कांवर यात्रा के दौरान इसे ढूंढता है।

इस जलेबी को मैदा, बेसन या किसी भी प्रकार के अनाज से नहीं बनाया जाता है। इसके लिए पके केले, उबले आलू, आरारोट, दही, गाढ़ा दूध और मेवों को मिक्सी में पीसकर एक खास घोल तैयार किया जाता है। इस घोल को जलेबी के आकार में तला जाता है और फिर गरमा-गरम चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। अंत में, यह स्वादिष्ट जलेबी कांवरियों को परोसी जाती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BokaroEntertainmentindiaJharkhand

नवरात्र पर डांडिया-गरबा की धूम, कोल वाशरी स्टेडियम में देर रात तक झूमे लोग

Khabar365newsबोकारो: नवरात्र के पावन अवसर पर सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति, दुग्दा की...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जमशेदपुर में आतिशबाजी पर विवाद, थाने के सामने सड़क जाम

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: जमशेदपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान आतिशबाजी को लेकर विवाद...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू के बैरिया गोदाम में 13 हजार क्विंटल अनाज कम, ₹5.23 करोड़ वसूली का आदेश

Khabar365newsपलामू, झारखंड: पलामू जिले के बैरिया गोदाम में करीब 13 हजार क्विंटल...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पटना में भर्ती के नाम पर लाखों की डील? अभ्यर्थियों को रटवाए गए जवाब

Khabar365newsपटना, बिहार: पटना में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा एक मामला सामने आया...