BreakingJharkhand

हजारीबाग को BCCI की कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी, संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड-केरल में मुकाबला

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पहली बार हजारीबाग को बीसीसीआई के घरेलू कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी मिली है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के मानद सचिव सौरभ तिवारी ने पत्र के माध्यम से इसकी पुष्टि की है। यह ऐतिहासिक मैच 8 से 11 दिसंबर 2025 के बीच संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम, हजारीबाग में झारखंड और केरल के बीच खेला जाएगा।

जेएससीए के अनुसार, बीसीसीआई ने हाल ही में झारखंड में क्रिकेट टूर्नामेंटों के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए जेएससीए की सराहना की है। इसी के तहत जेएससीए को 2025-26 सीजन के लिए कुल 77 मैचों की मेजबानी का जिम्मा सौंपा गया है, जिसमें से पहला मैच हजारीबाग को मिला है।

जेएससीए ने हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन से अनुरोध किया है कि मैच के सुचारू संचालन के लिए स्टेडियम को समय पर तैयार किया जाए। पत्र में विशेष रूप से पिच, आउटफील्ड, साइड स्क्रीन, पिच कवर, रोलर, खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और अन्य सुविधाओं को मैच से कम से कम 15 दिन पहले पूरी तरह से तैयार रखने के लिए कहा गया है।

यह हजारीबाग के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि इससे यहां के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलेगा और शहर का नाम क्रिकेट के मानचित्र पर उभरेगा। इस बड़ी उपलब्धि पर हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारा वर्षों का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने संघ के पूर्व सचिव स्व. संजय सिंह को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जिस शिद्दत से इस मैदान को तैयार किया और हजारीबाग जैसे छोटे शहर में बीसीसीआई के मैच की मेजबानी का सपना देखा था, वह साकार होने जा रहा है।

संघ के सचिव बंटी तिवारी ने कहा कि हम तैयारी में जुट गए हैं और निश्चित रूप से हमें इतने बड़े मैच की मेजबानी कर अत्यंत खुशी होगी। बीते 17 जुलाई 2025 को बीसीसीआई के अधिकारियों की एक टीम ने संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण कर जायजा लिया था और बीसीसीआई के मैच के लिए इस स्टेडियम को सक्षम बताया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...