BreakingDHANBADJharkhand

बाघमारा में 100 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में 9 सितंबर तक होगी कार्रवाईः दीपक बिरुआ

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के बाघमारा अंचल अंतर्गत दरिदा एवं लेदिडुमर गांव की 100 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे करने के मामले में सरकार ने 9 सितंबर तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जदयू विधायक सरयू राय ने गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से सदन में यह विषय उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि लेदिडुमर एवं दरिदा गांव के रैयतों एवं सरकार की करीब 100 एकड़ भूमि पर ऊंची चहारदिवारी खड़ा कर अवैध कब्जे की कोशिश की गयी। सरकार अवैध कब्जा करनेवालों को चिह्नित करते हुए उस पर कार्रवाई करे। चहारदिवारी को ध्वस्त करे। भूमि को कब्जा मुक्त कराये ताकि किसान अपनी जमीन पर खेती कर सके। इस मामले में अब तक जांच के निर्देशों को लागू नहीं करनेवाले प्रशासनिक पदाधिकारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई हो।

सरकार ने सरयू राय की मांग पर अमल करने का लिखित आश्वासन दिया। विभागीय मंत्री दीपक बिरुआ ने सदन में कहा कि तीन माह के भीतर कार्रवाई होगी। सरयू राय का कहना था कि लिखित जवाब में सरकार ने नौ सितंबर तक ही कार्रवाई की बात कही है। फिर भी कार्रवाई हो, यह सरकार सुनिश्चित करे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरकार गिराने की कथित साजिश का आरोप,

Khabar365newsनई दिल्ली/शिलांग। मेघालय की राजनीति में कथित ‘प्रोजेक्ट मेघालय’ को लेकर नया...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

NEET UG में सुहर्ष बने झारखंड टॉपर

Khabar365newsरांची। NEET UG 2026 के परिणाम में झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार...