BreakingJharkhandझारखंड

बगोदर में बड़ा हादसा, हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग, बाल-बाल बचा चालाक

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह के समीप नेशनल हाईवे-19 पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रेलर बीच सड़क पर धूं-धूं कर जलने लगा। धुआं उठते ही चालक ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेलर रोक दिया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि वह असफल रहा। ट्रेलर पर चावल की बड़ी खेप लदी थी, जिसे पानीपत से कोलकाता ले जाया जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रेलर का इंजन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के कारण हाईवे के एक लेन पर लंबे समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। सूचना पाकर बगोदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पत्नी के निधन के बाद पति ने भी तोड़ा दम,

Khabar365newsरांची। एक परिवार में पति-पत्नी के निधन से गम का माहौल है।...