BreakingJharkhand

कस्बा गांव में मदरसे में हुई छात्रा की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा : गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र स्थित कस्बा गांव के उम्मूल मोमिन जामिया आयशा लिल बनात मदरसे में एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा की पहचान बिहार के सनोखर थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव की रहने वाली 14 वर्षीय अमनुर खातून के रूप में की गई है।

छात्रा की बड़ी मामी सालीफान खातून को सुबह 9 बजे घटना की जानकारी मिली। जब वह मदरसे पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि बच्ची को बिस्तर पर लिटाया हुआ था। सालीफान खातून के मुताबिक, मदरसे में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि रात 10 बजे तक सब कुछ सामान्य था, इसके बाद सभी सोने चले गए। रात के वक्त क्या हुआ, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरू में परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा जा रहा है। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...