ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Share
Share
Khabar365news

शिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक छावनी परिषद कार्यालय की ओर से फेवर ब्लॉक बिछाए जाने से मंदिर परिसर की सुंदरता निखर उठी है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) विवेक सिंह के निर्देश पर यह कार्य कराया गया है। मंदिर प्रबंध समिति की लंबे समय से सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक फेवर ब्लॉक बिछाने की मांग थी। कार्य पूरा होने के बाद किला मंदिर प्रबंध समिति के महासचिव डॉ. संजय प्रसाद सिंह और कोषाध्यक्ष किशोर जाजू ने छावनी परिषद कार्यालय पहुंचकर सीईओ विवेक सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें भगवान राधा-कृष्ण की तस्वीर प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट कर आभार जताया गया। समिति ने मंदिर के ऊपरी प्रांगण में भी फेवर ब्लॉक बिछाने का आग्रह किया। समिति को उम्मीद है कि इस कार्य को भी जल्द स्वीकृति मिलेगी।

मंदिर के महासचिव डॉ. संजय प्रसाद सिंह ने कहा, कि किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक फेवर ब्लॉक बिछने से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और मंदिर की सुंदरता भी बढ़ी है। यह कार्य समिति की लंबे समय से चली आ रही इच्छा को पूरा करने वाला है। इसके लिए छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। अब ऊपरी मंदिर प्रांगण में भी फेवर ब्लॉक की आवश्यकता है।

मंदिर के प्रधान पुजारी सह ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा ने कहा, कि किला मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। फेवर ब्लॉक बिछने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और परिसर का स्वरूप भी आकर्षक हुआ है। छावनी परिषद का यह कार्य सराहनीय है। ऊपरी प्रांगण में भी फेवर ब्लॉक बिछ जाने से श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी और मंदिर परिसर का विकास और बेहतर होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...

ActiveBreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा में आए दिन लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद भी कुछ...