थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी
कटकमसांडी(हजारीबाग)। कटकमसांडी थाना कांड संख्या 140/26, दिनांक 07.09.2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मर्डर केस के पांचवें अभियुक्त प्रकाश टोप्पो, पिता महेश उरांव, ग्राम डिवलबांद बेला, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को 21 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा जा रहा है।
हत्या जैसे गंभीर मामले में कटकमसांडी पुलिस की लगातार कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और तत्परता स्पष्ट नजर आ रही है। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मामले में एक-एक कर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करना पुलिस की मजबूत कार्यशैली को दर्शाता है। मामले के पांचवें अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Leave a comment