dumkaझारखंडब्रेकिंग

साली को हासिल नहीं कर पाया, मौत दे दी; 9 महीने बाद जीजा की करतूत आई सामने

Share
Share
Khabar365news

दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के मधुबन गांव की 20 साल की युवती शेम्पू खातून, जो 25 दिसंबर 2024 से लापता थी, अब मृत पाई गई है। 9 महीने बाद उसका शव एक सुनसान इलाके के कुएं से बरामद किया गया है। शेम्पू के पिता ने जनवरी 2025 में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन जब कई महीने तक कुछ सुराग नहीं मिला तो मई 2025 में उन्होंने गांव के ही युवक बाबू मोहली पर अपहरण का आरोप लगाया।

इस आरोप के बाद पुलिस ने एसआईटी टीम बनाई और जांच तेज की। छानबीन में पता चला कि बाबू मोहली तो घटना से पहले ही असम चला गया था। असली साजिशकर्ता शेम्पू का जीजा करीम अंसारी निकला, जिसने अपने दोस्त शाहिद अंसारी के साथ मिलकर शेम्पू की हत्या की।

पुलिस पूछताछ में करीम ने बताया कि वह शेम्पू पर गलत नजर रखता था, लेकिन जब उसकी हरकतों के कारण गांव वालों से पिटाई हुई, तो उसने बदला लेने की ठानी। 25 दिसंबर को वह उसे अपनी पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर बाइक से ले गया, और रास्ते में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को बोरे में भरकर पत्थर के साथ एक कुएं में फेंक दिया। अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव की पहचान पुख्ता करने के लिए डीएनए जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...