CrimeJharkhandLATEHAR

उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगी मिक्सचर मशीन और ट्रैक्टर को जलाया

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रांकीकला गांव में मंगलवार की दोपहर तुम्बागड़ा से छिपादोहर तक सड़क निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन व ट्रैक्टर को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि तीन की संख्या में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के उग्रवादी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे। उन्होंने सबसे पहले हवा में फायर किया। उसके बाद वहां काम कर रहे मजदूरों व संचालकों को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद उग्रवादियों ने काम में लगी मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर में आग लगा दी।

इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूरों को उग्रवादियों ने धमकाया और कहा कि अगर बिना संगठन के आदेश के दोबारा काम शुरू किया गया तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गये।

घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

MMDR बिल के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ेंगे

Khabar365newsरांची। कांवरिया सेवा शिविर के समापन समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...