JharkhandRanchi

बायपास रोड के सुंदरगढ़ बस्ती को तोड़ने के खिलाफ बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले कई जगहों पर सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news

बायपास रोड से सुंदरगढ़ बस्ती को जाने के खिलाफ बस्ती वासियों ने किया जोरदार प्रदर्शन भारी बारिश व चिलचिलाती धूप में भी डटे रहे लोग।

रांची । बायपास रोड के सुंदरगढ़ बस्ती को तोड़ने के खिलाफ बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चला जा रहे हैं आंदोलन के क्रम में आज एचईसी क्षेत्र के मामा नगर ,दरका कोचा, लंका कॉलोनी, जगन्नाथपुर, न्यू कॉलोनी, शिव मंदिर जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी थेथरकोच आदि कई बस्तियों के सैकड़ो लोग जमा होकर प्रदर्शन किया तथा भारी बारिश के बावजूद लोग प्रबंधन के सूचना के अनुसार आज बुलडोजर का इंतजार करते रहे एवं बुलडोजर के सामने डटे रहने का शपथ लेते हुए विरोध करते रहे प्रदर्शन करते रहे।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मिंटु पासवान ने कहा की एचईसी प्रबंधन ने अमानवीय तरीके से बस्तियों को उजाड़ दिया इसका बस्ती बचाओ संघर्ष समिति निंदा करती है आज बस्ती वासी एकजुट होकर बुलडोजर के सामने सोने का प्रण लेकर भारी बारिश और चिलचिलाती धूप का सामना करते हुए विरोध कर रहे है ।एच ई सी प्रबंधन कारखाना के कर्मचारियों को बकाया 28 माह का बकाया वेतन का भुगतान करें तथा उत्पादन पर ध्यान देना चाहिए।

बस्ती वासियों को उजाड़ कर अमीरों को बसाना बंद करें, अतिक्रमण के नाम पर बस्ती उजाड़ना बंद करें, दिल्ली के तर्ज पर बस्तियों को नियमित करते हुए मालिकाना हक दे। सभा को दिलीप कुमार , राधे डली बिरसा उरांव सोनी तिर्की रिंकी हीरामणि देवी सुमन देवी, लिली केरकेट्टा, निमाई, रितु खलखो ,सुजाता खलखो, सुभद्रा देवी, अनूप लोहार, अमीषा ,ईशा ,अनामिका कच्छप हरेंद्र सिंह आदि कई लोगों ने संबोधित किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...

ActiveBreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा में आए दिन लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद भी कुछ...