झारखंडब्रेकिंग

रांची को जल्द मिलेंगे 3 नए फ्लाईओवर, सीएम हेमंत सोरेन ने दी योजना को मंजूरी

Share
Share
Khabar365news

रांचीवासियों को जल्द ही तीन नए फ्लाईओवर का तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची शहर के प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण परियोजनाओं की कार्य योजना और डिजाइन पर पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।
बैठक में सबसे पहले हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक प्रस्तावित फ्लाईओवर पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरमू फ्लाईओवर ट्रैफिक जाम कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हरमू बाईपास रोड पर अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस फ्लाईओवर के बनने से लोगों का समय बचेगा और यातायात सुगम होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि हरमू फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ा जाए ताकि आमजनमानस को और

अरगोड़ा चौक–कटहल मोड़ फ्लाईओवर
मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक बनने वाले फ्लाईओवर पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इस फ्लाईओवर निर्माण की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) जल्द तैयार की जाए और कार्य योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से काम शुरू किया जाए। सीएम ने अरगोड़ा चौक पर गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का भी निर्देश दिया। उनके मुताबिक इससे कई प्रमुख सड़कें आपस में कनेक्ट होंगी और लोगों को यातायात में काफी सुविधा होगी।
करम टोली चौक–साइंस सिटी एलिवेटेड फ्लाईओवर
बैठक में करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले 4 लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर का भी प्रेजेंटेशन दिया गया। इसके साथ ही डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक सड़क निर्माण योजना पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस परियोजना को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए।

सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सभी प्रस्तावित फ्लाईओवरों की डिजाइन और निर्माण कार्य में आने वाले वर्षों की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ये परियोजनाएं राज्य सरकार की प्राथमिकता में हैं और इन्हें पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ समय पर पूरा किया जाए।
इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण भेंगरा, मुख्य अभियंता विजय रंजन, कंसल्टेंट कंपनी स्पर्श इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के सुधीर कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आयुष डॉक्टरों की 670 पदों पर केवल 48 तैनात, सीपी सिंह ने सरकार से मांगा जवाब

Khabar365newsविधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तारांकित प्रश्न पर जोरदार चर्चा हुई।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डायन-बिसाही प्रथा के खिलाफ कानूनी रूप से लड़ने वाले प्रेमचंद नहीं रहे

Khabar365newsअंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़ी महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए अपना...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडब्रेकिंग

छतरपुर में दीदी बड़ी योजना में घूसखोरी, रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

Khabar365newsजिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग गांव में दीदी बड़ी योजना से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नॉर्थ कर्णपुरा की खदानों से मिला 30 करोड़ साल पुराने जीवाश्म के संकेत

Khabar365newsझारखंड स्थित नॉर्थ कर्णपुरा के कोयला खदानों से 30 करोड़ साल पुरानी...