झारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में गोलीबारी कांड का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, 3 हथियार और वाहन बरामद

Share
Share
Khabar365news

रातु थाना क्षेत्र के झखराटांड़ में रविवार को हुई गोलीबारी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तीन देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना 7 सितंबर की शाम को हुई थी जब अज्ञात अपराधियों ने प्रदीप लोहरा उर्फ चरकू के घर पर धावा बोला। गोलियों की बौछार में हजारीबाग के रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजबल्लभ गोप नामक व्यक्ति घायल हो गया।

जांच में सामने आया कि इस हमले की साजिश कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव ने रची थी। कुणाल का झखराटांड़ निवासी राजबल्लभ गोप से पुराना विवाद था। करीब एक साल पहले राजबल्लभ ने कुणाल के पिता से मारपीट की थी, जिसके बाद से कुणाल बदला लेने की फिराक में था। इसी रंजिश को खत्म करने के लिए उसने अपने साथियों की मदद से पांच लाख रुपये की सुपारी देकर योजना बनाई।
कुणाल ने अपने दोस्तों लाल मोहन प्रजापति और बबलू यादव के साथ मिलकर तीन और युवकों—श्रीचंद प्रजापति, इमरोज अंसारी और विजय प्रजापति—को शामिल किया। सभी ने मिलकर ठाकुरगांव में बैठक की और राजबल्लभ को मारने की योजना बनाई। 6 सितंबर को रेकी के दौरान राजबल्लभ को चरकू के घर जाते देखा गया। अगले दिन शाम 6:15 बजे अपराधियों ने हमला कर दिया। हालांकि गलती से उन्होंने रवि कुमार को राजबल्लभ समझकर गोली मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने छापेमारी कर सभी छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामद सामान में तीन पिस्तौल, पांच जिंदा गोली, एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (JH01CD-3890), एक अल्टो कार (JH01CB-8310), छह एंड्रॉयड मोबाइल और तीन कीपैड मोबाइल शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी श्रीचंद प्रजापति पहले भी रंगदारी और लेवी वसूली से जुड़े मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ रातु और मांडर थाना क्षेत्र में केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में चार्जशीट जल्द दायर कर दी जाएगी और सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...