झारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में युवक की गला रेतकर हत्या, शव सेप्टिक टैंक से बरामद

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के वासेपुर आरा मोड़ मटकुरिया चेकपोस्ट क्षेत्र में एक युवक की हत्या की गई है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सोनू यादव के रूप में हुई है। जिसका गला रेता गया है। शव को सरकारी आंगनबाड़ी स्कूल के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। बैंक मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनू यादव की हत्या धारदार हथियार से की गई है। डीएसपी नौशाद आलम भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को जांच तेज करने का निर्देश दिया। डीएसपी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। सोनू के परिजन रो-रोकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...