झारखंडदिल्लीब्रेकिंग

दिल्ली में झारखंड के UPSC छात्रों के लिए छात्रावास बनाएगी सरकार: मंत्री चमरा लिंडा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड सरकार राज्य के उन विद्यार्थियों के लिए जो UPSC की तैयारी कर रहे हैं, राजधानी दिल्ली में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसकी घोषणा राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने की। मंत्री लिंडा रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज में ट्राइबल सोसाइटी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह निर्णय मीणा समुदाय की पहल से प्रेरित होकर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मीणा समुदाय के अधिकारियों ने दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में अपने समाज के छात्रों के लिए एक भवन का निर्माण कराया है, जिससे प्रेरणा लेकर झारखंड सरकार ने भी यह कदम उठाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के युवाओं को अधिक संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) जैसी शीर्ष सेवाओं में लाने की आवश्यकता है, क्योंकि राज्य के विकास की दिशा तय करने में मंत्रियों के साथ-साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संघर्ष करते हुए आगे बढ़ें और शिक्षा के माध्यम से अपनी क्षमता का विकास करें। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

नेमरा पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Khabar365newsरामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बिहार में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

Khabar365newsपटना: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खाद्य सुरक्षा...