JharkhandPakur

पाकुड़ जिले के हिरणपुर स्थित डाकबंगला परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ जिले के हिरणपुर स्थित डाकबंगला परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिससे पूरा हिरणपुर क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस बार की कलश यात्रा खास रही, क्योंकि इसमें पहली बार महिला ढाकियों ने भाग लिया। पश्चिम बंगाल से आईं महिला ढाकियों की उपस्थिति ने कलश यात्रा को और भी भव्य और आकर्षक बना दिया। ढाक की गूंज और भक्तिमय ध्वनि पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।


यात्रा के बाद डाकबंगला परिसर स्थित पूजा पंडाल में विधिपूर्वक कलश स्थापना की गई और मां दुर्गा की पहली पूजा संपन्न हुई। अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाएगी। बता दें कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति वर्ष 2022 से हिरणपुर डाकबंगला परिसर में दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने लायक है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...